आज सोने का भाव 18 मार्च 2026: गोल्ड खरीदने का सुनहरा मौका! आज फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली-मुंबई समेत जानें अपने शहर का नया रेट

Aaj Sone Ka Bhav: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट 335 रुपये गिरावट के साथ करीब 155650 रुपये प्रति दस ग्राम ट्रेड कर रहा है। मध्य पूर्व में चल रहे तनाव की वजह से महंगाई बढ़ने का खतरा बना हुआ है।

Mar 18, 2026 - 09:38
 0  0
आज सोने का भाव 18 मार्च 2026: गोल्ड खरीदने का सुनहरा मौका! आज फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली-मुंबई समेत जानें अपने शहर का नया रेट
aaj sone ka bhav 18 march city wise gold price today mumbai delhi patna mcx rates during iran israel us war

Aaj Sone Ka Bhav 18 March: अगर आप सोना खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आज आपके लिए अच्छी खबर है। मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद आज 18 मार्च 2026 को सर्राफा बाजार में कीमतों में स्टेबिलिटी देखी जा रही है, लेकिन बीते कुछ दिनों में आई भारी गिरावट ने ग्राहकों के चेहरे पर खुशी ला दी है। अगर आप दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों में रहते हैं तो आज का सोना का रेट के बारे में जानकारी ले लें। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इंटरनेशनल बाजार में उतार-चढ़ाव की वजह से सोने कीमतों में तेजी या गिरावट देखने को मिलती है।

आज सोने का भाव 18 मार्च 2026

खबर लिखे जाने तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट 335 रुपये गिरावट के साथ करीब 155650 रुपये प्रति दस ग्राम ट्रेड कर रहा है। मध्य पूर्व में चल रहे तनाव की वजह से महंगाई बढ़ने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि Federal Reserve आगे चलकर ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। इसी कारण बुधवार, 18 मार्च को सोने और चांदी की कीमतों में ज्यादा बड़ा बदलाव नहीं हुआ और ये एक सीमित दायरे में ही ट्रेड करते रहे।

(Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹158230₹145050₹118710
मुंबई₹158080₹144900₹118560
कोलकाता₹158080₹144900₹118560
चेन्नई₹159810₹146490₹123290
पटना₹158130₹144950₹118610
लखनऊ₹158230₹145050₹118710
चंडीगढ़₹158240₹145050₹118710
गुरुग्राम₹158240₹145060₹118720
जयपुर₹158230₹145050₹118720

सोना सस्ता होने की 3 बड़ी वजहें

यूएस फेड की बैठक: 17 मार्च से अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अहम बैठक शुरू हो गई है और निवेशकों को डर है कि कच्चे तेल की महंगाई को देखते हुए फेड ब्याज दरों में कोई कटौती नहीं करेगा, इसलिए लोग फिलहाल सतर्क हैं।

डॉलर की मजबूती: कच्चे तेल की कीमतें $100 के पार रहने से अमेरिकी डॉलर को मजबूती मिल रही है, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ रहा है।

ईरान युद्ध का असर: युद्ध की वजह से 'सेफ हेवन' एसेट के तौर पर सोने की डिमांड बनी हुई है, लेकिन मार्केट में आई हालिया अस्थिरता और प्रॉफिट बुकिंग के चलते कीमतों में गिरावट आई है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है, सोना चांदी खरीदने या कहीं भी निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से संपर्क जरूर करें। खरीदारी से पहले अपने शहर में गोल्ड सिल्वर के लेटेस्ट रेट भी चेक कर लें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow