Nifty Prediction Tomorrow : निफ्टी 23,600 के पार, क्या कल टिक पाएगी बढ़त? एक्स्पर्ट से जानें कल के अहम लेवल्स

Nifty Prediction for, 18 March : Nifty 50 और Bank Nifty में रिकवरी के बाद एक्सपर्ट्स ने कल के बाजार के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। जानिए सपोर्ट-रेजिस्टेंस लेवल, ग्लोबल फैक्टर्स जैसे क्रूड ऑयल और FII सेलिंग का असर, और कल की सही ट्रेडिंग रणनीति।

Mar 18, 2026 - 09:38
 0  2
Nifty Prediction Tomorrow  : निफ्टी 23,600 के पार, क्या कल टिक पाएगी बढ़त? एक्स्पर्ट से जानें कल के अहम लेवल्स
stock-market--prediction-18-march-nifty-levels-support-resistance-outlook-crude-oil-impact

Nifty Prediction for, 18 March : शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों की भारी गिरावट के बाद मंगलवार के ट्रेडिंग सेशन में एक अच्छी मजबूती देखने को मिली। निफ्टी 23,600 के करीब और बैंक निफ्टी 54,900 के स्तर पर बंद हुए। हालांकि ग्लोबल मार्केट में अभी भी कच्चे तेल की कीमतें (ब्रेंट क्रूड $113 के पार) और मिडिल ईस्ट का तनाव चिंता का विषय बना हुआ है। ET Now Swadesh पर हुई खास चर्चा में मार्केट एक्सपर्ट्स ने कल के बाजार को लेकर अपनी राय साझा की है। तो चलिये बिना देर किए जानते है कल बाजार को लेकर हमारी क्या रणनीति होनी चाहिए।

Pradip Halder (Founder & CEO, PHD Capital) की राय

प्रदीप हलदर ने बाजार की इस तेजी को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है। प्रदीप जी का मानना है कि पिछले डेढ़-दो हफ्तों से मार्केट का ट्रेंड काफी नेगेटिव था। लास्ट सेशन में जो बढ़त दिखी है, उसे पूरी तरह 'अप-ट्रेंड' कहना जल्दबाजी होगी। उनके अनुसार, बाजार में जो तेजी आई है वह मुख्य रूप से 'शॉर्ट कवरिंग' (बिकवाली करने वालों द्वारा सौदे काटना) की वजह से है।

निफ्टी और बैंक निफ्टी के स्तर: उनके मुताबिक, जब तक निफ्टी 23,000 के स्तर को होल्ड कर रहा है, तब तक अगले एक-दो ट्रेडिंग सेशन में यह 23,800 से 23,950 तक जा सकता है। वहीं बैंक निफ्टी में 55,250 से 55,400 तक के स्तर देखे जा सकते हैं।

ग्लोबल रिस्क बरकरार: उन्होंने आगाह किया कि मिडिल ईस्ट में तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें अभी भी बड़ा खतरा हैं। साथ ही FII की सेलिंग का दबाव भी बना हुआ है।

प्रदीप जी की सलाह है कि अभी केवल लार्ज कैप (Large Cap) शेयरों और चुनिंदा सेक्टर्स पर ही पोजीशनल व्यू बनाएं। जब तक निफ्टी 24,200 के ऊपर सस्टेन नहीं करता, तब तक मार्केट में रिस्क बना रहेगा।

बाजार का मौजूदा एक्शन

चर्चा के दौरान मानसी दवे ने बताया कि लास्ट सेशन में जहां ऑटो, मेटल, और ईएमएस (EMS) शेयरों में जबरदस्त खरीदारी दिखी, वहीं आईटी और पीएसयू बैंक के शेयरों में बिकवाली का दबाव बना रहा। फार्मा और क्विक कॉमर्स कंपनियों ने भी अच्छा मोमेंटम दिखाया।

कल के लिए क्या करें?

विशेषज्ञों की राय है कि बाजार ने संभलने की कोशिश जरूर की है, लेकिन वैश्विक अनिश्चितताएं (Global Uncertainties) अभी खत्म नहीं हुई हैं। कल के सेशन में निवेशकों को सावधानी के साथ स्टॉक स्पेसिफिक (Stock Specific) रणनीति अपनानी चाहिए। निफ्टी के लिए 23,000 एक मजबूत सपोर्ट की तरह काम करेगा, लेकिन बड़ी तेजी के लिए 24,200 का लेवल पार करना जरूरी है।

https://www.youtube.com/watch?v=rhidjSSOsz8

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow