वित्त मंत्री का ऐलान- घरेलू एलपीजी उत्‍पादन 25 प्रतिशत तक बढ़ाने की तैयारी; इकोनॉमी ग्रोथ को मिलेगा सपोर्ट

कि हॉर्मुज स्ट्रेट से सबसे ज्यादा एनर्जी सप्लाई चलती है।सप्‍लाई में आ रही दिक्‍कतों को देखते हुए ही घरेलू LPG प्रोडक्शन 25% तक बढ़ाया जा रहा है।

Mar 18, 2026 - 09:38
 0  1
वित्त मंत्री का ऐलान- घरेलू एलपीजी उत्‍पादन 25 प्रतिशत तक बढ़ाने की तैयारी; इकोनॉमी ग्रोथ को मिलेगा सपोर्ट
fm nirmala sitharaman said india will increase lpg production 25 percent economic growth support latest eco news

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा, कि 'भारत की इकोनॉमी मजबूत और स्थिर', 'घरेलू LPG उत्पादन 25% तक बढ़ाया जा रहा है। ET NOW स्‍वदेश के अनुसार, कैपेक्स खर्च से बढ़ने वाले मोमेंटम को सहारा मिलेगा। उन्‍होंने कहा, कि हॉर्मुज स्ट्रेट से सबसे ज्यादा एनर्जी सप्लाई चलती है।सप्‍लाई में आ रही दिक्‍कतों को देखते हुए ही घरेलू LPG प्रोडक्शन 25% तक बढ़ाया जा रहा है। इससे आत्मनिर्भर भारत से स्थिति मजबूत हुई है।घरेलू प्रोडक्शन में नॉन-फॉसिल एनर्जी में बढ़ोतरी हुई है।

भारतीय बीमा क्षेत्र का तेजी से विस्तार

इस दौरान वित्त मंत्री ने साफ किया, कि भारतीय बीमा क्षेत्र का तेजी से विस्तार हो रहा है। यह एक मजबूत और समावेशी इकोसिस्टम के रूप में उभर रहा है, जहां सरकार की नीतियों के कारण समाज के सबसे निचले तबके को भी सुरक्षा कवच मिल रहा है। इस दौरान एक डेटा को साझा करते हुए वित्त मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य बीमा बाजार अब काफी बड़े स्तर पर पहुंच गया है। वित्त वर्ष 2024-25 में इस सेक्टर का आकार 1,17,505 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जिसके तहत देश के 58 करोड़ लोगों को कवर किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वित्त मंत्रालय की ओर से साझा किए गए आंकड़ों में बताया गया है कि इस बाजार में सभी वर्गों की संतुलित भागीदारी है। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों ने 42,420 करोड़ रुपये का प्रीमियम जुटाया है। निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी 37,752 करोड़ रुपये है। स्टैंडअलोन स्वास्थ्य बीमा कंपनियों का योगदान 37,331 करोड़ रुपये है।

वित्‍त मंत्री ने लोकसभा में भी दिया था बयान

मालूम हो कि इससे पूर्व लोकसभा में भी वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एलपीजी को लेकर बयान दिया था। उन्‍होंने विपक्ष पर तीखा हमला बोला था। कहा, कि सरकार देश में किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन विपक्ष संसद में गंभीर चर्चा सुनने के बजाय हंगामा करने में लगा हुआ है। लोकसभा में बोलते हुए वित्त मंत्री ने कहा था, कि यह विडंबना है कि जब सरकार सप्लाई चेन में संभावित रुकावटों और एलपीजी की उपलब्धता जैसे अहम मुद्दों पर अपनी तैयारी बता रही है। तब भी विपक्ष उनका जवाब सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा, 'वे अपना ही एजेंडा चलाना चाहते हैं। संसद की सीढ़ियों पर बैठकर चाय पीते हैं और LPG के बारे में बातें करते हैं। यही है हमारा विपक्ष।'

लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विपक्ष के हंगामे की निंदा करते हुए कहा था, कि 'अन्य देशों की स्थितियों के कारण भारत में कुछ मुश्किलें आई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार कदम उठा रही है। फंड उपलब्ध कराने से लेकर अन्य तैयारियों को लेकर कदम उठाए जा रहे हैं। लेकिन विपक्ष जनता को उम्मीद न देकर गैरजिम्मेदाराना व्यवहार कर रहा है। हमको इसकी निंदा करनी चाहिए।'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow