फोन पर बोला-रुपए नहीं मिले तो मार-मारकर भुजिया बना देंगे:मंदसौर में पंप संचालक ने ड्राइवर को 3 घंटे पीटा; पत्नी से कहा-टुकड़े पार्सल कर देंगे
मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी क्षेत्र में एक ट्रक ड्राइवर को बंधक बनाकर पाइप और रॉड से पीटा गया। ड्राइवर के पूरे शरीर पर जख्म के निशान हैं। आरोप है कि ड्राइवर पर एथेनॉल चोरी का आरोप लगाकर उससे 90 हजार रुपए की मांग की गई। पैसे नहीं देने पर पेट्रोल पंप संचालक ने सहयोगियों के साथ मिलकर पेट्रोल पंप के ऑफिस में बंद कर करीब 3 घंटे तक पीटा। इतना ही नहीं अस्पताल में भर्ती ड्राइवर की पत्नी को कॉल पर धमकी दी। बोला- 10 मिनट में रुपए नहीं मिले तो मार-मारकर भुजिया बना देंगे। इसके टुकड़े कर तुम्हारी लोकेशन पर पार्सल कर देंगे। पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। डर के मारे पत्नी ने अपना मंगलसूत्र बेच दिया और रुपए ट्रांसफर किए। पहले देखिए तीन तस्वीरें… दैनिक भास्कर के हाथ कुछ ऑडियो लगे हैं, एक में आरोपी ड्राइवर की पत्नी को धमका रहा है, दूसरे में ड्राइवर अपनी पत्नी से जल्दी रुपए भिजवाने के लिए कह रहा है। हालांकि दैनिक भास्कर इसकी पुष्टि नहीं करता। पढ़िए बातचीत के अंश… 50 सेकेंड का पहला ऑडियो… महिला: मैं आपके पैसे की व्यवस्था करवा रही हूं। 4 बजे तक रुपए दे देंगे। पेट्रोल पंपकर्मी: 4 बजे तक नहीं… 10 मिनट में रुपए चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो मार-मारकर इसका भुजिया बना दूंगा। ये साफ बात है। महिला: गहने बेचूंगी, तब तो रुपए दूंगी। पेट्रोल पंपकर्मी: तीन घंटे हो गए, इतनी देर से क्या कर रहे थे। महिला: मैं खुद हॉस्पिटल में भर्ती हूं। मैं आपका पैसा करवा रही हूं। पेट्रोल पंपकर्मी: प्रूफ मांग रहे हो। लोकेशन चाहिए तुम्हें। सेठ से बोलूं अभी कि इन्हें लोकेशन चाहिए। सेठ से बोला तो इसके टुकड़े करके तुम्हारे लोकेशन पर पहुंचा देंगे। 10 मिनट में रुपए चाहिए, समझ गई ना। 1 मिनट 45 सेकेंड का दूसरा ऑडियो पति : स्कैनर पहुंच गया है ना। पत्नी : हां आ गया है। रुपए की व्यवस्था करवा रही हूं। पति : रुपए डल जाएं तो निगम से कहना स्क्रीनशॉट इसी नंबर पर भेजना। पत्नी : अभी आप हो कहां। पति : नीमच में हूं। नीमच-रतलाम यानी राजस्थान बाॅर्डर पर हूं। पत्नी : आप तो कह रहे थे पीथमपुर में हूं। इंदौर में गाड़ी खाली की है। पति : इंदौर में ही था। सुबह 6 बजे कार में बैठाकर यहां लेकर आए हैं। चार आदमी लेने इंदौर गए थे। पत्नी : अच्छा। पति : रात में गाड़ी खाली किया, तब माल कम निकला था। मैंने बात की और भैय्या को बताया कि इतना लीटर माल कम आ रहा है। उन्होंने कहा- कोई बात नहीं इसी गाड़ी को भरने के लिए चले जाओ, या फिर सुबह तुम्हें दूसरी गाड़ी देंगे। इसके बाद मैं खाना खाकर सो गया। सुबह 6 बजे ये मुझे जगाने पहुंच गए। बोले- आपको रतलाम से नई गाड़ी देंगे, इसे यहीं छोड़ दो। वहां से बैठाकर करीब 30 किमी दूर ऑफिस लेकर आए। यहां दो मिनट मालिक के सामने लेकर गए। इसके बाद कमरे में बंद कर पाइप और राॅड से पीटना शुरू कर दिया। इन लोगों ने इतना मारा कि उठ नहीं पा रहा हूं। मुंह में काफी सूजन है। हाथ-पैर ऐसे लग रहे हैं, जैसे जाम हो गए हों। कौन निगम रुपए डालेंगे। पत्नी : हां, निगम रुपए डालेंगे। पति : ठीक है, जल्दी करवा दो। इन्हें रुपए मिल जाएं तो मैं बाहर निकलूं। सोते से उठाकर लाए थे। भूखा-प्यासा हूं। नागपुर से एथेनॉल लेकर आया था ड्राइवर पीड़ित 36 वर्षीय भूपेंद्र सिंह राजपूत पिता गंगा सिंह राजपूत, निवासी ग्राम मढ़ी गंगेव, मनगवां (रीवा) ने बताया कि वह करीब 2 महीने पहले पिपलिया मंडी निवासी आर्यन अग्रवाल के टैंकर पर ड्राइवर की नौकरी पर लगा था। भूपेंद्र के अनुसार, 4 मार्च को वह नागपुर से ट्रक में एथेनॉल भरकर इंदौर रवाना हुआ था। 13 मार्च को उसने डिपो में एथेनॉल खाली किया। माल कुछ कम निकला, तो कंपनी के मैनेजर को इसकी सूचना दी और ट्रक को इंदौर में ही पार्किंग में खड़ा कर उसी में सो गया। कार से पिपलिया मंडी ले जाकर लगाया चोरी का आरोप भूपेंद्र ने बताया कि 14 मार्च की सुबह करीब 5 बजे कंपनी का कर्मचारी शुभम सैनी उसके पास आया और कहा कि उसे दूसरी गाड़ी पर शिफ्ट किया जा रहा है। इसके बाद वह अपना बैग लेकर उसके साथ कार में बैठ गया। करीब सुबह 11 बजे उसे पिपलिया मंडी स्थित आर्यन अग्रवाल के पेट्रोल पंप पर ले जाया गया। वहां आर्यन अग्रवाल और उसके बड़े भाई ने उस पर ट्रक से 900 लीटर एथेनॉल निकालकर बेचने का आरोप लगाया और बदले में 90 हजार रुपए की मांग की। पैसे नहीं देने पर पाइप और रॉड से पीटा मैंने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि एथेनॉल नहीं बेचा है। अगर कोई कमी है तो तनख्वाह से काट लिया जाए। यह सुनते ही आर्यन अग्रवाल, उसके बड़े भाई अनुभाग और शुभम सैनी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार विरोध करने पर तीनों ने उसे पेट्रोल पंप के ऑफिस में लगभग 3 घंटे तक कैद कर प्लास्टिक के पाइप और लोहे की रॉड से जमकर मारपीट की। धमकी दी कि पैसे नहीं दिए तो जान से खत्म कर देंगे। इतना ही नहीं रीवा में रहने वाली मेरी पत्नी लभु सिंह को भी फोन पर धमकाया। पत्नी लभु से टीम ने बात की तो उसने बताया कि फोन पर पेट्रोल पंप कर्मी शुभम सैनी ने पैसों के लिए खूब धमकाया था। पति ने बताया था- माल चोरी की बात पर पीट रहे महिला ने बताया कि हाल ही में उसका पैर फ्रैक्चर हो गया था, जिस कारण वह अस्पताल में भर्ती थी। 14 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे उसके पति का फोन आया। पति ने बताया कि मालिक और उसके लोगों ने उसे ऑफिस में बंद कर रखा है। पति ने कहा कि उस पर माल चोरी करने का आरोप लगाकर लगातार पीटा जा रहा है। कम माल के बदले 90 हजार रुपए की मांग की जा रही है। रुपए नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। बार कोड भेजकर रुपए मंगाए, गहने बेचकर जुटाए पैसे भूपेंद्र ने ने पत्नी से कहा कि वह एक बार कोड भेज रहा है, उसी में रुपए ट्रांसफर करे और स्क्रीनशॉट भी भेजे। यह सुनकर महिला घबरा गई। पैर फ्रैक्चर होने के बावजूद महिला ने पैसों की व्यवस्था करने की कोशिश की। परिवार और रिश्तेदारों से मदद मांगी, लेकिन रुपए नहीं जुट पाए। डर के कारण उसने अपना मंगलसूत्र और अन्य गहने बेच दिए, जिससे 40
मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी क्षेत्र में एक ट्रक ड्राइवर को बंधक बनाकर पाइप और रॉड से पीटा गया। ड्राइवर के पूरे शरीर पर जख्म के निशान हैं। आरोप है कि ड्राइवर पर एथेनॉल चोरी का आरोप लगाकर उससे 90 हजार रुपए की मांग की गई। पैसे नहीं देने पर पेट्रोल पंप संचालक ने सहयोगियों के साथ मिलकर पेट्रोल पंप के ऑफिस में बंद कर करीब 3 घंटे तक पीटा। इतना ही नहीं अस्पताल में भर्ती ड्राइवर की पत्नी को कॉल पर धमकी दी। बोला- 10 मिनट में रुपए नहीं मिले तो मार-मारकर भुजिया बना देंगे। इसके टुकड़े कर तुम्हारी लोकेशन पर पार्सल कर देंगे। पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। डर के मारे पत्नी ने अपना मंगलसूत्र बेच दिया और रुपए ट्रांसफर किए। पहले देखिए तीन तस्वीरें… दैनिक भास्कर के हाथ कुछ ऑडियो लगे हैं, एक में आरोपी ड्राइवर की पत्नी को धमका रहा है, दूसरे में ड्राइवर अपनी पत्नी से जल्दी रुपए भिजवाने के लिए कह रहा है। हालांकि दैनिक भास्कर इसकी पुष्टि नहीं करता। पढ़िए बातचीत के अंश… 50 सेकेंड का पहला ऑडियो… महिला: मैं आपके पैसे की व्यवस्था करवा रही हूं। 4 बजे तक रुपए दे देंगे। पेट्रोल पंपकर्मी: 4 बजे तक नहीं… 10 मिनट में रुपए चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो मार-मारकर इसका भुजिया बना दूंगा। ये साफ बात है। महिला: गहने बेचूंगी, तब तो रुपए दूंगी। पेट्रोल पंपकर्मी: तीन घंटे हो गए, इतनी देर से क्या कर रहे थे। महिला: मैं खुद हॉस्पिटल में भर्ती हूं। मैं आपका पैसा करवा रही हूं। पेट्रोल पंपकर्मी: प्रूफ मांग रहे हो। लोकेशन चाहिए तुम्हें। सेठ से बोलूं अभी कि इन्हें लोकेशन चाहिए। सेठ से बोला तो इसके टुकड़े करके तुम्हारे लोकेशन पर पहुंचा देंगे। 10 मिनट में रुपए चाहिए, समझ गई ना। 1 मिनट 45 सेकेंड का दूसरा ऑडियो पति : स्कैनर पहुंच गया है ना। पत्नी : हां आ गया है। रुपए की व्यवस्था करवा रही हूं। पति : रुपए डल जाएं तो निगम से कहना स्क्रीनशॉट इसी नंबर पर भेजना। पत्नी : अभी आप हो कहां। पति : नीमच में हूं। नीमच-रतलाम यानी राजस्थान बाॅर्डर पर हूं। पत्नी : आप तो कह रहे थे पीथमपुर में हूं। इंदौर में गाड़ी खाली की है। पति : इंदौर में ही था। सुबह 6 बजे कार में बैठाकर यहां लेकर आए हैं। चार आदमी लेने इंदौर गए थे। पत्नी : अच्छा। पति : रात में गाड़ी खाली किया, तब माल कम निकला था। मैंने बात की और भैय्या को बताया कि इतना लीटर माल कम आ रहा है। उन्होंने कहा- कोई बात नहीं इसी गाड़ी को भरने के लिए चले जाओ, या फिर सुबह तुम्हें दूसरी गाड़ी देंगे। इसके बाद मैं खाना खाकर सो गया। सुबह 6 बजे ये मुझे जगाने पहुंच गए। बोले- आपको रतलाम से नई गाड़ी देंगे, इसे यहीं छोड़ दो। वहां से बैठाकर करीब 30 किमी दूर ऑफिस लेकर आए। यहां दो मिनट मालिक के सामने लेकर गए। इसके बाद कमरे में बंद कर पाइप और राॅड से पीटना शुरू कर दिया। इन लोगों ने इतना मारा कि उठ नहीं पा रहा हूं। मुंह में काफी सूजन है। हाथ-पैर ऐसे लग रहे हैं, जैसे जाम हो गए हों। कौन निगम रुपए डालेंगे। पत्नी : हां, निगम रुपए डालेंगे। पति : ठीक है, जल्दी करवा दो। इन्हें रुपए मिल जाएं तो मैं बाहर निकलूं। सोते से उठाकर लाए थे। भूखा-प्यासा हूं। नागपुर से एथेनॉल लेकर आया था ड्राइवर पीड़ित 36 वर्षीय भूपेंद्र सिंह राजपूत पिता गंगा सिंह राजपूत, निवासी ग्राम मढ़ी गंगेव, मनगवां (रीवा) ने बताया कि वह करीब 2 महीने पहले पिपलिया मंडी निवासी आर्यन अग्रवाल के टैंकर पर ड्राइवर की नौकरी पर लगा था। भूपेंद्र के अनुसार, 4 मार्च को वह नागपुर से ट्रक में एथेनॉल भरकर इंदौर रवाना हुआ था। 13 मार्च को उसने डिपो में एथेनॉल खाली किया। माल कुछ कम निकला, तो कंपनी के मैनेजर को इसकी सूचना दी और ट्रक को इंदौर में ही पार्किंग में खड़ा कर उसी में सो गया। कार से पिपलिया मंडी ले जाकर लगाया चोरी का आरोप भूपेंद्र ने बताया कि 14 मार्च की सुबह करीब 5 बजे कंपनी का कर्मचारी शुभम सैनी उसके पास आया और कहा कि उसे दूसरी गाड़ी पर शिफ्ट किया जा रहा है। इसके बाद वह अपना बैग लेकर उसके साथ कार में बैठ गया। करीब सुबह 11 बजे उसे पिपलिया मंडी स्थित आर्यन अग्रवाल के पेट्रोल पंप पर ले जाया गया। वहां आर्यन अग्रवाल और उसके बड़े भाई ने उस पर ट्रक से 900 लीटर एथेनॉल निकालकर बेचने का आरोप लगाया और बदले में 90 हजार रुपए की मांग की। पैसे नहीं देने पर पाइप और रॉड से पीटा मैंने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि एथेनॉल नहीं बेचा है। अगर कोई कमी है तो तनख्वाह से काट लिया जाए। यह सुनते ही आर्यन अग्रवाल, उसके बड़े भाई अनुभाग और शुभम सैनी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार विरोध करने पर तीनों ने उसे पेट्रोल पंप के ऑफिस में लगभग 3 घंटे तक कैद कर प्लास्टिक के पाइप और लोहे की रॉड से जमकर मारपीट की। धमकी दी कि पैसे नहीं दिए तो जान से खत्म कर देंगे। इतना ही नहीं रीवा में रहने वाली मेरी पत्नी लभु सिंह को भी फोन पर धमकाया। पत्नी लभु से टीम ने बात की तो उसने बताया कि फोन पर पेट्रोल पंप कर्मी शुभम सैनी ने पैसों के लिए खूब धमकाया था। पति ने बताया था- माल चोरी की बात पर पीट रहे महिला ने बताया कि हाल ही में उसका पैर फ्रैक्चर हो गया था, जिस कारण वह अस्पताल में भर्ती थी। 14 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे उसके पति का फोन आया। पति ने बताया कि मालिक और उसके लोगों ने उसे ऑफिस में बंद कर रखा है। पति ने कहा कि उस पर माल चोरी करने का आरोप लगाकर लगातार पीटा जा रहा है। कम माल के बदले 90 हजार रुपए की मांग की जा रही है। रुपए नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। बार कोड भेजकर रुपए मंगाए, गहने बेचकर जुटाए पैसे भूपेंद्र ने ने पत्नी से कहा कि वह एक बार कोड भेज रहा है, उसी में रुपए ट्रांसफर करे और स्क्रीनशॉट भी भेजे। यह सुनकर महिला घबरा गई। पैर फ्रैक्चर होने के बावजूद महिला ने पैसों की व्यवस्था करने की कोशिश की। परिवार और रिश्तेदारों से मदद मांगी, लेकिन रुपए नहीं जुट पाए। डर के कारण उसने अपना मंगलसूत्र और अन्य गहने बेच दिए, जिससे 40 हजार रुपए मिले। यह रकम उसने पति द्वारा भेजे गए बार कोड में ट्रांसफर कर दी। पैसे मिलने के बाद छोड़ा, पुलिस में शिकायत की महिला ने बताया कि उसका पति करीब दो महीने पहले ही वहां काम पर लगा था, लेकिन अब तक उसे एक भी सैलरी नहीं मिली थी। लगभग 35 हजार रुपए उसकी सैलरी के रूप में बनते थे, जिसे मालिक ने काट लिया। करीब 75 हजार रुपए मिलने के बाद आरोपियों ने उसके पति भूपेंद्र को छोड़ दिया। छूटने के बाद पति ने पत्नी से बात की और फिर पिपलिया मंडी थाने जाकर पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह किसी तरह रीवा पहुंचा, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने पहले थाने से छोड़ा,बाद में फिर पकड़ा शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 196/B 115/2 351/3 और 3/5 BNS के तहत मामला दर्ज किया। अनुभाग पिता आनंद अग्रवाल आर्यन पिता आनंद अग्रवाल निवासी पिपलियामंडी और शुभम सैनी निवासी खात्याखेड़ी को तत्काल हिरासत में भी ले लिया। बाद में थाने से ही छोड़ दिया। मंगलवार को एक बार फिर से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें पकड़ा। एडिशनल एसपी टी.एस. बघेल ने बताया कि भूपेंद्र नागपुर से एथेनॉल भरकर इंदौर लाया गया था, जिसमें मात्रा कम पाई गई थी। इसी बात को लेकर मालिक और दो अन्य लोगों ने ड्राइवर के साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है, उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में भी कार्रवाई की है। एडिशनल एसपी का कहना है कि इस संबंध में कुछ ऑडियो संज्ञान में आए हैं, जिन्हें जांच में लिया है।