GSP Crop Science IPO: दूसरे दिन भी निवेशकों का रहा फीका रिस्पॉन्स, आज दावं लगाने का आखिरी मौका - जानें GMP का हाल

GSP Crop Science IPO: फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले कीटों इत्यादि को मारने वाली दवाईयों से लेकर पौधों की ग्रोथ के लिए केमिकल बनाने वाली जीएसपी क्रॉप साइंस का आईपीओ में आज दावं लगाने का आखिरी मौका है। इसके ₹400 करोड़ के आईपीओ में 18 मार्च तक पैसे लगा सकेंगे।

Mar 18, 2026 - 09:38
 0  1
GSP Crop Science IPO: दूसरे दिन भी निवेशकों का रहा फीका रिस्पॉन्स, आज दावं लगाने का आखिरी मौका - जानें GMP का हाल
gsp crop science ipo day 3 subscription status check gsp crop science ipo price band grey market activity gmp

GSP Crop Science IPO: फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले कीटों इत्यादि को मारने वाली दवाईयों से लेकर पौधों की ग्रोथ के लिए केमिकल बनाने वाली जीएसपी क्रॉप साइंस का आईपीओ में आज दावं लगाने का आखिरी मौका है। इसके ₹400 करोड़ के आईपीओ में 18 मार्च तक पैसे लगा सकेंगे। इस इश्यू के तहत नए शेयर जारी होंगे और ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत भी शेयरों की बिक्री होगी। कंपनी का इरादा पब्लिक इश्यू के जरिए 400 करोड़ रुपये जुटाने का है।

प्राइस बैंड और लॉट साइज

जीएसपी क्रॉप साइंस के ₹400 करोड़ के आईपीओ में ₹304-₹320 के प्राइस बैंड और 46 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं। इस IPO में एक लॉट में 46 शेयर रखे गए हैं। अगर कोई रिटेल निवेशक इसमें निवेश करना चाहता है, तो उसे कम से कम 14,720 रुपये लगाने होंगे।

अहम तारीखें

जीएसपी क्रॉप साइंस का IPO 16 मार्च से शुरू हुआ है और 18 मार्च तक खुला रहेगा। शेयरों का अलॉटमेंट 20 मार्च को तय होगा। इसके बाद कंपनी के शेयर 24 मार्च को BSE और NSE पर लिस्ट होंगे।

एंकर निवेशक (Anchor Book)

IPO खुलने से पहले कंपनी ने कुछ बड़े निवेशकों से ₹120 करोड़ जुटाए। इनमें शाइन स्टार बिल्ड कैप प्राइवेट लिमिटेड और क्राफ्ट एमर्जिंग मार्केट फंड के दो फंड शामिल हैं। इन निवेशकों को ₹320 प्रति शेयर के भाव पर 37.50 लाख शेयर दिए गए।

ग्रे मार्केट की स्थिति (GMP)

अभी ग्रे मार्केट में इस IPO को लेकर ज्यादा उत्साह नहीं दिख रहा है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि केवल GMP देखकर निवेश का फैसला नहीं करना चाहिए, बल्कि कंपनी की असली स्थिति (फाइनेंशियल और बिजनेस) को समझना ज्यादा जरूरी है।

कितने शेयर जारी होंगे

इस IPO में कंपनी ₹240 करोड़ के नए शेयर जारी करेगी। इसके अलावा 50 लाख शेयर पुराने निवेशक (प्रमोटर्स) बेचेंगे। इससे प्रमोटर्स अपनी कुछ हिस्सेदारी कम करेंगे।

रजिस्ट्रार कौन है

इस IPO का रजिस्ट्रार MUFG Intime India है। अलॉटमेंट होने के बाद आप इसकी वेबसाइट या BSE की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं कि आपको शेयर मिले या नहीं।

पैसे का इस्तेमाल कैसे होगा

IPO से जो नया पैसा आएगा, उसमें से ₹170 करोड़ कंपनी अपने कर्ज को कम करने में लगाएगी। बाकी पैसा सामान्य बिजनेस जरूरतों में खर्च किया जाएगा। जो शेयर प्रमोटर्स बेच रहे हैं (OFS), उसका पैसा सीधे उन्हीं को मिलेगा।

पैसे जुटाने के बाद कहां होगा इस्तेमाल

GSP Crop Science एक एग्रोकेमिकल कंपनी है जो खेती के लिए जरूरी केमिकल प्रोडक्ट बनाती है। यह कंपनी ऐसे उत्पाद तैयार करती है जो फसलों को कीटों, खरपतवार और फफूंदी से बचाते हैं, जैसे कीटनाशक, हर्बिसाइड और फंगीसाइड। इसके अलावा यह पौधों की ग्रोथ बढ़ाने वाले प्रोडक्ट भी बनाती है। कंपनी का मुख्य उद्देश्य किसानों की फसल को सुरक्षित रखना और उसकी पैदावार बढ़ाने में मदद करना है, ताकि खेती अधिक लाभदायक बन सके।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow