Stocks to Watch Today: 18 मार्च को इन शेयरों में दिख सकता है जबरदस्त एक्शन
Stocks to Watch: भारतीय शेयर बाजार में आज यानी 18 मार्च को कई बड़ी कंपनियों से जुड़ी अहम खबरें सामने आई हैं, जिनका सीधा असर उनके शेयरों पर देखने को मिल सकता है। निवेशकों के लिए यह दिन मौका और सतर्कता दोनों का संकेत दे रहा है।
Stocks to Watch Today: आज यानी 18 मार्च को शेयर बाजार में कई कंपनियों से जुड़ी अहम खबरों के चलते निवेशकों की नजर कुछ खास स्टॉक्स पर रहने वाली है। इनमें सीमेंट, आईटी, फार्मा, पावर और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं। आज बाजार में खबरों के आधार पर कई सेक्टर्स में हलचल देखने को मिल सकती है। खासकर IT, फार्मा, सीमेंट और इंफ्रा स्टॉक्स फोकस में रहेंगे। निवेश से पहले संबंधित खबरों और बाजार की दिशा पर नजर रखना जरूरी है।
आइए जानते हैं किन शेयरों में आज हलचल देखने को मिल सकती है-
Tech Mahindra
कंपनी अपनी सब्सिडियरी Tech Mahindra Arabia में 20% हिस्सेदारी ₹206 करोड़ में खरीद रही है, जिससे यह पूरी तरह से उसकी मालिकाना हक वाली कंपनी बन जाएगी।
Shree Cement
कंपनी को आंध्र प्रदेश के YSR कडप्पा जिले में डोम्मारनंदयाला-1 लाइमस्टोन ब्लॉक के लिए प्रेफर्ड बिडर घोषित किया गया है। यह ब्लॉक 373 हेक्टेयर में फैला हुआ है, जिससे कंपनी की उत्पादन क्षमता बढ़ने की संभावना है।
Varun Beverages
कंपनी की सब्सिडियरी ने साउथ अफ्रीका की क्रिकली डेयरी में 100% हिस्सेदारी खरीदने का समझौता किया है। यह डील ₹131.4 करोड़ की है और इससे कंपनी डेयरी और जूस सेगमेंट में एंट्री करेगी।
Swan Defence and Heavy Industries
प्रमोटर Hazel Infra 5.01% हिस्सेदारी (26.38 लाख शेयर) OFS के जरिए बेचने जा रहा है। इसका फ्लोर प्राइस ₹1,900 प्रति शेयर तय किया गया है।
Strides Pharma Science
कंपनी ने Sandoz AG के साथ अफ्रीका में ब्रांडेड जेनेरिक दवाओं के पोर्टफोलियो के अधिग्रहण के लिए समझौता किया है। इससे कंपनी की अंतरराष्ट्रीय मौजूदगी मजबूत होगी।
CESC
कंपनी को विंड-सोलर हाइब्रिड पावर प्रोजेक्ट्स के लिए चार लेटर ऑफ अवॉर्ड मिले हैं, जो रिन्यूएबल एनर्जी में विस्तार का संकेत है।
Mafatlal Industries
ओडिशा सरकार से ₹114 करोड़ का ऑर्डर मिला है, जिसमें 500 रोबोटिक लैब्स स्थापित करनी हैं। यह ऑर्डर 5 साल के लिए है।
Hexaware Technologies
कंपनी ने Agentverse नाम का AI प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जिसमें 600+ AI एजेंट्स शामिल हैं। यह एंटरप्राइज AI सॉल्यूशंस में बड़ा कदम माना जा रहा है।
Wipro
Wipro ने Harness के साथ साझेदारी की है, जिससे AI आधारित सॉफ्टवेयर डिलीवरी को तेज और बेहतर बनाया जाएगा।
Ceigall India
कंपनी की सब्सिडियरी को पंजाब में ₹207 करोड़ के दो इंफ्रा प्रोजेक्ट्स मिले हैं। यह प्रोजेक्ट्स लुधियाना में अर्बन स्ट्रीट डेवलपमेंट से जुड़े हैं।
Aurobindo Pharma
US FDA ने कंपनी की यूनिट-II को OAI (Official Action Indicated) स्टेटस दिया है, जो निवेशकों के लिए निगेटिव संकेत हो सकता है।
Tata Steel
कंपनी ने Neelachal Ispat Nigam के साथ मर्जर को मंजूरी दी है और 2 बिलियन डॉलर तक निवेश की योजना बनाई है।
India Glycols
कंपनी ने ₹7.5 प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है और 23 मार्च को रिकॉर्ड डेट तय की है।
इन शेयरों पर भी रहेगी नजर
JK Cement- पैकेजिंग से जुड़े नियमों के उल्लंघन पर नोटिस मिला
Kirloskar Ferrous: सोलापुर प्लांट में उत्पादन प्रभावित
Tamilnadu Petroproducts: मिडिल ईस्ट संकट के कारण प्लांट बंद
Urban Company - SBI Mutual Fund ने हिस्सेदारी बढ़ाई, जबकि कई बड़े निवेशकों ने एग्जिट किया।
Filatex Fashions: प्रमोटर ने हिस्सेदारी घटाई है।
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।
What's Your Reaction?