मैहर मेले में 14 मजिस्ट्रेट संभालेंगे मोर्चा:पहाड़ से कंट्रोल रूम तक अफसरों का पहरा; शिफ्ट वाइज ड्यूटी तय

मैहर में 19 मार्च से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रि मेले के लिए सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मैहर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट रानी बाटड ने श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए 14 कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों को तैनात किया है। ये अधिकारी मंदिर की सीढ़ियों, रोपवे और कंट्रोल रूम जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर व्यवस्था संभालेंगे। कलेक्टर के आदेशानुसार, इन अधिकारियों को दो पालियों में बांटा गया है: सुबह और दोपहर से रात तक। रोपवे कंट्रोल रूम में सुबह की पाली में संयुक्त कलेक्टर डॉ. आरती सिंह और दोपहर में नायब तहसीलदार शिवभूषण सिंह तैनात रहेंगे। सीसीटीवी से भीड़ की होगी निगरानी भीड़ पर सीसीटीवी से नजर रखने की जिम्मेदारी डिप्टी कलेक्टर आशिमा पटेल और तहसीलदार जितेंद्र पटेल को दी गई है। मंदिर के ऊपरी हिस्से में भीड़ प्रबंधन के लिए नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार त्रिपाठी और एसडीएम रामनगर शिवप्रकाश मिश्रा मौजूद रहेंगे। सीढ़ियों से वीआईपी तल तक मजिस्ट्रेट तैनात श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सीढ़ियों और रास्तों पर भी मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। दूसरी सीढ़ी पर अखिलेश दीपांकर तिवारी और तहसीलदार प्रेमलाल चौधरी ड्यूटी पर रहेंगे। वीआईपी तल पर नायब तहसीलदार ललित धार्वे और तहसीलदार रामनगर अनामिका सिंह की तैनाती की गई है। फॉरेस्ट बैरियर से लालगेट तक नायब तहसीलदार अनिल सिंह और रोशनलाल रावत व्यवस्था संभालेंगे। सुबह 3 बजे से ड्यूटी, आपात स्थिति के लिए टीम तैनात नवरात्रि में श्रद्धालु भोर से ही मंदिर पहुंचना शुरू कर देते हैं, इसलिए मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी सुबह 3 बजे से ही शुरू हो जाएगी। मंदिर परिसर और सीढ़ियों पर तैनात अधिकारी रात में पट बंद होने तक लगातार अपनी सेवाएं देंगे। किसी भी आपात स्थिति या अतिरिक्त भीड़ के दबाव से निपटने के लिए चार अधिकारियों को रिजर्व रखा गया है। इनमें विवेक शुक्ला, सुरजन सिंह, प्रदीप द्विवेदी और रितेश बागरी शामिल हैं, जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर किसी भी स्थान पर तैनात किया जा सकेगा।

Mar 18, 2026 - 09:41
 0  1

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow