छतरपुर में नवविवाहित ने की आत्महत्या:पत्नी के मायके जाने के चंद घंटों बाद लगाई फांसी; 7 दिन पहले ही हुई थी शादी

छतरपुर जिले के चंदला में 9 मार्च को शादी के बंधन में बंधे एक 28 वर्षीय युवक ने पत्नी के मायके जाने के कुछ घंटों बाद 16 मार्च की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम कर लिया है और कारणों की जांच कर रही है। चंदला के वार्ड नंबर 13 निवासी 28 वर्षीय रूपेंद्र उर्फ पुल्ले सिंह दीक्षित की हाल ही में शादी हुई थी। रूपेंद्र का विवाह 9 मार्च 2026 को अजयगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में संपन्न हुआ था। शादी के महज सात दिन बाद 16 मार्च को दोपहर करीब 3 बजे रूपेंद्र की पत्नी को उसके मायके पक्ष के लोग लेने आए थे। पत्नी की विदाई के बाद रात में उठाया कदम मायके पक्ष के लोगों के आने के बाद पत्नी ससुराल से विदा होकर अपने मायके के लिए रवाना हो गई थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पत्नी के जाने के बाद शाम तक रूपेंद्र के घर में सब कुछ सामान्य था। रात करीब 10 बजे रूपेंद्र सिंह दीक्षित ने अपने ही घर में साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पुलिस कर रही मौत के सटीक कारणों की जांच युवक के फांसी लगाने की घटना का पता चलने पर परिवार में शोक का माहौल है और घर में मातम छा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को चंदला के पोस्टमार्टम हाउस ले जाकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मर्ग कायम कर अपनी मौजूदगी में शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने अभी तक मौत का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है, जिसके चलते पुलिस जांच पूरी होने तक कुछ भी कहने से बच रही है। देखिए तस्वीरें…

Mar 18, 2026 - 09:41
 0  1

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow