केस वापस लेने का दबाव पर युवक से मारपीट:जान से मारने की धमकी; टीआई बोले-जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई

सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र के कोदौरा गांव में एक महिला के बेटे के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि उसे एक पुराने मामले में शिकायत वापस लेने के लिए जान से मारने की धमकी दी गई। घटना बुधवार सुबह हुई। पीड़ित महिला कुसुमकली साकेत ने बताया कि बुधवार सुबह उनका बेटा लाला साकेत घर से सामान लेने निकला था। तभी गांव के दो युवकों ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। केस वापस लेने के लिए जान से मारने की धमकी बेटे के अनुसार, सहजाद खान (पिता हनीफ खान) और एक अन्य व्यक्ति ने उससे कहा कि वह अपनी मां से केस वापस लेने के लिए कहे, अन्यथा परिणाम गंभीर होंगे। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है। कुसुमकली साकेत ने बताया कि तीन दिन पहले भी उन्होंने गांव के कुछ युवकों के खिलाफ मारपीट और प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने उस मामले में प्रकरण दर्ज किया था। महिला का आरोप है कि उन्होंने घर के बाहर बेर तोड़ने से मना किया था, जिसके बाद उनके साथ मारपीट की गई थी। महिला-बेटे को प्रताड़ना, सख्त कार्रवाई की मांग एडवोकेट महेंद्र पांडे ने जानकारी दी कि महिला और उनके बेटे को लगातार परेशान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले भी इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब दोबारा मारपीट की घटना सामने आने के बाद फिर से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है और सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। टीआई बोले-जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई अमिलिया थाना प्रभारी राकेश बैंस ने बताया कि मारपीट का एक मामला पहले से दर्ज है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि दोबारा ऐसी घटना हुई है, तो उसकी जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।

Mar 18, 2026 - 09:41
 0  1

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow